बागेश्वर..संदिग्ध हालात में युवक की मौत
बागेश्वर। एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कपकोट नगर पंचायत के पाली डुंगरा वार्ड निवासी 55 वर्षीय हरीश सिंह फर्स्वाण पुत्र केशर सिंह को परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा भरा। उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि उनके विरुद्ध एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दी थी जिसमें मारपीट का आरोप लगाया था। उनके पति तब से भयभीत थे। वह मकान भी बना रहे थे। पुलिस ने दंपति के विरुद्ध मामला भी दर्ज कर लिया था। उन्होंने कहा कि पति की मौत का जिम्मेदार संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराने वाला है। जिसके विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए। इधर, थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन