ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
चम्पावत। टनकपुर निवासी एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वार्ड नं छह, कर्मचारी कॉलोनी, टनकपुर निवासी नीलम मेहरा पुत्री दीवान सिंह ने थाने में तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि उसका विवाह झनकइया, यूएसनगर निवासी संजय मेहरा पुत्र होशियार सिंह के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके ससुर होशियार सिंह, सास भवानी देवी, पति संजय मेहरा, देवर रवि महरा और उसकी पत्नी दहेज को लेकर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देते रहे हैं। प्रभारी एसएचओ बीएस बिष्ट ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के पांचों लोगों पर धारा 323, 504, 506, 498ए, 377 और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी