खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में बर्चुवल बेबीनार का आयोजन
एसआर चंद्रा
भिकियासैण। खण्ड शिक्षा अधिकारी सल्ट के निर्देशानुसार राजकीय इण्टर कॉलेज बसेड़ी में राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड देहरादून की पहल पर आयोजित विद्या सेतु अभिमुखीकरण वेबीनार आयोजित हुई। बेबीनार में कोविड संक्रमण काल से हुई अधिगम क्षतिपूर्ति को ध्यान में रखकर मिशन कोशिश पार्ट-2 को आगे बढ़ाते हुए विद्यासेतु कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। वेबीनार में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निदेशक एससीईआरटी प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि यह कार्यक्रम 20 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2023 तक चलेगा। जिसमें मूलभूत भाषाई एवं संख्या ज्ञान कौशल, पिछली कक्षाओं के अधिगम प्रतिफल और वर्तमान कक्षा के चयनित प्रतिफल को जोड़कर अधिगम क्षति सम्प्राप्ति स्तर प्राप्त किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि हमारे अधिकांश शिक्षकों तक विद्यासेतु की पीडीएफ सॉफ्ट कापी पहुंच गई हैं। वेबीनार में उपस्थित कई शिक्षकों ने विद्यासेतु की सॉफ्ट पुस्तिका को उपयोगी बताया। विद्यासेतु पाठ्यक्रम एक से आठ तक नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को निमित्त है। जिसका लाभ बच्चों को मिलेगा। इस मौके पर कई शिक्षक मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग