बीए की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत-
दिनेशपुर। अज्ञात कारणों के चलते 21 वर्षीय एक युवती ने घर में फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची मां ने चीख पुकार पर लोगों को एकत्र किया। जिसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर उसे शुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार सोमवार को निकटवर्ती गांव रामबाग निवासी नित्यानन्द सरकार की 21 वर्षीय पुत्री करिश्मा घर में कमरे में लगे पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे से झूल गयी। जब मौके पर पहुंची उसकी मां ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसने चीख पुकार की। जिस पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और तत्काल उसे फंदे से उतारकर दिनेशपुर में निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर