सावधान…जेबकतरों हल्द्वानी आ रहे यात्री की जेब से उड़ाई नकदी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रविवार को बहेड़ी से रोडवेज की बस में सवार होकर हल्द्वानी आ रहे युवक को जेबकतरों ने अपना निशाना बनाते हुए उसकी जेब में रखी 20 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। युवक ने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

पुलिस ने पीडि़त को आश्वासन दिया है कि वह जल्द उक्त जेबकतरों को पकड़ लेंगे। जानकारी के मुताबिक ग्राम मंगदपुर बहेड़ी जिला बरेली निवासी भानू प्रताप पुत्र ओम प्रकाश रविवार को रोडवेज की बस में सवार होकर हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने जब अपनी पेंट की अंदर की जेब में नगदी चेक की तो वह भौचक्का रह गए। जेब किसी धारदार वस्तु से कटी हुई थी व नगदी गायब थी। पीडि़त ने तत्काल कोतवाली का रुख किया और पुलिस  को आपबीती सुनाई। पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119