भवानी देवी पम्पिंग पेयजल योजना पुनर्गठन का विधायक डॉ. नैनवाल ने किया शिलान्यास
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। बहु प्रतिक्षित भवानी देवी पम्पिग पेयजल योजना का पुनर्गठन का कार्य पूर्ण हो जाने पर विधायक डॉ0 प्रमोद नैनवाल ने इंटर कॉलेज बासौट में 17. 50 लाख की लागत से हो रहे भवानी देवी पंपिंग योजना के पुनर्गठन का विधि विधान के साथ शिलान्यास किया। इस योजना से लगभग 34 गांव के 22000 लोगों को पानी की आपूर्ति होगी। वहीं विधायक ने अपनी विधायक निधि से इंटर कॉलेज बासोट को ढाई लाख रुपए का फर्नीचर व बासोट के पास इसी पेयजल पंम्पिग योजना में जुडी़ लगभग 12 लाख रुपए की लागत से एक पंपिंग सेट लगाने की भी घोषणा की।
मालूम हो लगभग 40 वर्ष पूर्व बनी इस योजना के पुनर्गठन के लिए बासोट क्षेत्र के सैकडो़ लोग बार- बार मांग करते आ रहे थे, तथा कई बार उन्होंने इसके लिए यहां तहसील मुख्यालय भिकियासैण में भी धरना प्रदर्शन भी किया।
इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दरबान बिष्ट, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह डंगवाल, भूपेंद्र सिंह, दिनेश घुघत्याल, संजय अग्रवाल, बालम नाथ, नंदकिशोर, बसंती डंगवाल, रीना सतपोला, मुमताज बेगम, कमला उप्रेती, महेश नेगी,कृपाल सिंह, हरीश ध्यानी, मदन मेहरा, प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रेम रावत जल निगम के सहायक अभियंता मुकेश कुमार,सहायक अभियंता हरीश राम आर्या सहित कई लोग मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग