वन प्रभाग के वन्य जीव विशेषज्ञ ने जागरुकता अभियान चलाकर ग्रामीणों के साथ की गश्त
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। तहसील सल्ट के ग्राम झड़गाँव तोक तया व ग्राम कूपी में वन प्रभाग के जौरासी वन क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों के साथ मानव वन्य जीव संघर्ष के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए एक जनजागरुकत अभियान चलाया गया। जागरुकता अभियान के दौरान वन्य जीव विशेषज्ञ राजीव सोलेमन द्वारा विभागीय गश्ती दल के सांथ होते हुए विशेष भ्रमण किया गया तथा कैमरा ट्रैप व पद चिन्हों की खोजबीन की गई।
स्थानीय जनता से सीधे जनसंपर्क व संवाद कर हिसंक बन्य जीव जैसे गुलदार, बाघ अन्य के व्यवहार सम्बन्धी जानकारी साझा की। बाघ व गुलदार से स्वयं की सुरक्षा के उपाय बताए गये, ताकि जनप्रतिनिधियों को बता कर संबाद से अन्य स्थानीय ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा सके। वन्य जीव विशेषज्ञ द्वारा वन विभाग के गश्ती में बाघ व गुलदार की गतिविधि, पद चिन्ह, एकत्रीकरण एवं व्यवहार सम्बन्धी तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान कुपी अनीता देबी, सुरेन्द्र रावत, सरपंच कूपी गिरीश जोशी, सुरेन्द्र सिंह, वन दरोगा चन्द्र शेखर त्रिपाठी, भूवन लाल टम्टा रेस्क्यू टीम प्रभारी अल्मोडा़, वन बीट अधिकारी बलवंत भण्डारी, किशोर चन्द्र, संजय भण्डारी, भवान सिंह, हिम्मत बोरा, कंचन भोला, विशाल बिष्ट, नसीम खान, विशेष वोलिन्टियर बिरेन्द्र सिंह, गिरीश जोशी, अंकित रावत,बिशन सिंह बिष्ट, लोकेश टम्टा, विरेन्द्र सिंह आदि लोगो ने खूब बढ चढ कर भाग लिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग