बिग ब्रेकिंग गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। ग्राम आदबोड़ा भिकियासैंण रोड पर एक डंपर के खाई में गिरने की सूचना पर थानाध्यक्ष भतरोजखान श्री संजय पाठक घटनास्थल पर मयआपदा उपकरणों व पुलिस बल, एसडीआरएफ अल्मोड़ा एवं फ़ायर सर्विस रानीखेत की टीम भी मौक़े पर पहुँचे। घटनास्थल पर डंपर no यूके 04 सीबी-7092 जो कि क़रीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा था, रस्सी के सहारे टीम द्वारा खाई में उतर कर राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

खाई से एक व्यक्ति गोविन्द सिंह पुत्र श्री अमर सिंह नि० धयोलि धोनी थाना लमगड़ा अल्मोड़ा उम्र क़रीब 40 वर्ष को निकालकर सरकारी अस्पताल भतरौजखान लाया गया। चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। जिसका उक्त वाहन में चालक होना पाया गया है परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119