बड़ी खबर- प्राइमरी स्कूल की टॉयलेट की छत गिरी, एक छात्र की मौत- तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। चम्पावत जिले के पार्टी ब्लॉक स्थित मौनकांडा के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य छात्र भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद डीएम समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है। पुलिस की टीम घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत छात्र आठ वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बेटी बनी ढाल --घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

जबकि छात्र सोनी पुत्र श्याम सिंह, रिंकू पुत्र गोधन सिंह और छात्रा शगुन पुत्री श्याम सिंह हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह शौचालय की जर्जर छत है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य टीम को तत्काल घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए हैं। हादसे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है। कहा कि  मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119