आज पर्यटकों के लिए खुलेगा कॉर्बेट का बिजरानी जोन
हल्द्वानी। कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें पयर्टकों को रात्रि और डे विजिट की सुविधा मिलेगी। कॉर्बेट प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बिजरानी रेंजर बिंदरपाल सिंह ने बताया कि मानसून के चलते हर वर्ष 15 जून को कॉर्बेट पार्क पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है, लेकिन ढेला और झिरना डे विजिट के लिए खुले रहते हैं। हालांकि अब शनिवार से इन दोनों जोन में भी पर्यटकों के लिए रात्रि विश्राम शुरू कर दिया जाएगा।
जबकि पयर्टकों के लिए बंद चल रहा बिजरानी जोन भी शनिवार की सुबह छह बजे से खोल दिया जाएगा। पार्क निर्देशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि बिजरानी जोन में सुबह और शाम 30-30 जिप्सियां जंगल सफारी के लिए जा सकेंगी। वहीं ढिकाला जोन में 15 नवंबर से कैंटर सफारी के साथ ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर