बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका
एसआर चंदा की रिपोर्ट
भिकियासैण। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नंदन रावत की अध्यक्षता में राज्य में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध भिकियासैण बाज़ार में उत्तराखंड सरकार का आज बडियाली मैन रोड में पुतला दहन किया गया और लोगों को जागरूक करने का काम किया।
तत्पश्चात आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक भी आहूत की गयी, जिसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष नंदन रावत द्वारा वरिष्ठ संरक्षक, उपाध्यक्ष, सचिव, एवं कोषाध्यक्ष पदों की अहम् ज़िम्मेदारियां कार्यकरताओं को दो गयी।
साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से माननीय प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी के हाथों को मजबूत करने और प्रदेश के विकास के लिए एकजुटता के साथ सरकार की कुरीतियों का विरोध करने की अपील की गयी।
बैठक में अध्यक्ष नंदन रावत के साथ साथ, ज्यैष्ठ प्रमुख संजय गड़ाकोटी,चन्दरशेखर, मोहन सिंह बिष्ट, कैलाश पंत, आनंद रावत, चंद्रेश रावत, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी,राजेंद्र रावत, जयप्रकाश नेगी, चन्दन डंगवाल, ललित जमनाल, व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट,जगत सिंह घुघत्याल, श्याम सिंह, प्रहलाद सिंह, राजेंदर सिंह, गोपाल कडा़कोटी, आदि लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार