कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत -पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रात को मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार देर रात खटीमा बाल्मिकी बस्ती टनकपुर निवासी निलेश भारती (28) पुत्र भारती अपनी बाइक से खटीमा आ रहा था, इसी दौरान चकरपुर पुलिस चौकी के पास कार चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर पुलिस ने कार चालक को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक निलेश तीन भाईओं में दूसरे नम्बर का था। मृतक का विवाह वर्ष 2021 में हुआ था और चार माह का पुत्र भी है। मृतक अपने पीछे पत्नी नीतू, चार माह का पुत्र, दो भाई व एक बहन को रोता बिलखता छोड़ गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार