मोटाहल्दू व पांडेनवाड़ के दो युवकों ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत
हल्द्वानी। अलग-अलग क्षेत्रों में दो युवकों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिन्हें परिजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू के किशनपुर सकुलिया गांव निवासी सौरभ जोशी (26) पुत्र स्व. गिरीश चंद्र जोशी ने शनिवार शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
परिजन सौरभ को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान शनिवार देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना में पांडे नवाड़ आनंदपुर पंचायतघर निवासी पान सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। युवक की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे एसटीएच ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत