बाइक सवारों ने खड़े कैंटर मारी टक्कर एक की मौत
हल्द्वानी। देर रात मंडी चौकी के पास तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवकों ने खड़े केंटर के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवारों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चालक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार देर रात लाल कुआं से हल्द्वानी की ओर आ रहे बाइक संख्या यूके 04 सी 2971 से दो युवक हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। मंडी चौकी से कुछ ही दूरी पर कई वाहन सड़क के किनारे खड़े थे, सड़क किनारे खड़े कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 9755 से अनियंत्रित बाइक टकरा गई। बाइक में सवार बनभूलपुरा निवासी कपिल अहमद पुत्र रईस अहमद 26 व उसका साथी घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। जहां कपिल अहमद ने दम तोड़ दिया। वही मंडी चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को चौकी में खड़ा करवा दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई