बाघ के हमले में बाइक सवार घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज के ज्वाला वन क्षेत्र में बाघ ने देर रात बाइक सवार युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्वाला वन निवासी असलम गुजर अपने भाई मोहम्मद उमर के साथ बाइक से वन्नाखेड़ा से दवाई लेकर वापस अपने घर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में अचानक एक बाघ ने उन पर हमला बोल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

असलम बाइक के पीछे बैठे था और बाघ ने उनकी टांग को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद दोनों भाइयों ने शोर मचाकर किसी तरह खुद बाघ के चंगुल से खुद को बचाया। घायल असलम ने बताया कि बाघ ने कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया। असलम को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले में पूछताछ की। रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि घटना स्थल पर गश्त बड़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि असलम का उपचार चल रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119