पर्वतीय इलाकों में तापमान बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में तापमान बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट बरकरार है। 17 से 19 फरवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पुर्वानुमान के अनुसार, 16 फरवरी को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। जबकि 17 से 19 फरवरी के बीच तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे

खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। इस दौरान बर्फ पिघलने से हिमस्खन की आशंका जताई गई है। इस कारण नदियों का जल स्तर बढ़ सकता है। मिट्टी में नमी की कमी आ जाएगी। बांध और जलाशय क्षेत्रों को लेकर खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धनतेरस और दीपावली पर हल्द्वानी में तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन -बाजार में वाहनों की नो एंट्री, रूट और पार्किंग प्लान जारी
Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119