भाजपा मंडल स्याल्दे ने किया देघाट बाजार में बिक्रय केंद्र का शुभारंभ-
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। विकास खंड स्याल्दे भाजपा मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्याल्दे मंण्डल के देघाट बाजार में तिरंगा बिक्रय केंद्र की शुरुआत की। इस बिक्रय केंद्र पर कोई भी नागरिक तिरंगा झंण्डा खरीद सकता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार ने बताया कि
आजादी के अमृत उत्सव कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता 9 अगस्त से हर घर पर तिरंगा फहराने का अभियान चलाऐंगे, जिसके तहत प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता अपने बूथ के प्रत्येक घर में जाकर तिरंगा फहराने का काम करेंगे,
इसके लिए भाजपा मंडल स्याल्दे ने सभी मंण्डल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों व बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में हर घर तिरंगा पहुंचाने का काम करेंगे।
तथा 15 अगस्त तो भाजपा के सभी पदाधिकारी अपने नजदीकी सरकारी गैरसरकारी संस्थानों में जाकर झंण्डारोहण में शामिल रहेंगे, तथा उसके पश्चात तिरंगा बाइक रैली भी निकाली जाएगी,साथ ही इसके अलावा किसी भी नागरिक को यदि तिरंगा चाहिए तो उनकी सुविधा के लिए देघाट बाजार में तिरंगा बिक्रय केंद्र खोला गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय झंण्डा प्राप्त कर सकता है।
तिरंगा बिक्रय केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर
मंण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार,यशवन्त बंगारी,अशोक तिवारी, जगदीश उप्रैती,कैलाश भृकनी,नन्दन भण्डारी,देवेन्द्र रावत,दान सिंह मयाल,भगत सिंह,पुष्कर सिंह,हीरा सिंह रुपेन्द्र सिंह पालीवाल आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत— साइबर जांच शुरू
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा