भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट कानारायणबगड़, थराली, ग्वालदम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
थराली चमोली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद पहली बार पिंडरघाटी भ्रमण पर पहुंचे महेंद्र प्रसाद भट्ट का नारायणबगड़ थराली ग्वालदम में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने बाजेगाजों के साथ फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा संगठन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है।कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा संगठन सेवा पखवाड़े के तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है।जिसमें रक्तदान शिविर तथा कृतिम अंगों का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वागत समारोह में थराली विधायक भूपालराम टम्टा, पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह ब्लाक प्रमुख यशपाल नेगी कविता नेगी, जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी जिला मंत्री दलीप नेगी, मंडल अध्यक्ष एमएन चंदोला, रणजीत सिंह नेगी , नगर पंचायत दीपा भारती भाजपा अनूसूचितजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह अनिल देवराडी मोहन बहुगुणा नरेंद्र भारती राकेश भारद्वाज दिगपाल नेगी भगत नेगी नंदू बहुगुणा कृष्णपाल गुसाई,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नेगी आशीष थपलियाल रमेश मैखुरी, केपी सती, ,सुदर्शन कनेरी, पूर्व जिपंस गणेशी शाह , गिरीश चमोला गंगा सिंह बिष्ट केदार पंत समेत बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश