UKNews-पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी -फर्जी दरोगा गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फर्जी पुलिस अधिकारी को पुलभट्टा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को राजस्थान पुलिस में दरोगा बताकर युवती को पुलिस की फर्जी आईडी, एडमिट कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर और उत्तराखंड पुलिस की वर्दी दे चुका था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब क्षेत्र के अन्य लोग भी उसके खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंच रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को नानकमत्ता थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी आशा देवी पत्नी सुखबीर सिंह ने थाना पुलभट्टा में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को राजस्थान पुलिस में दरोगा बताकर उनकी पुत्री तुलसी राणा को पुलिस में भर्ती कराने का झांसा दिया और उससे 40 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने युवती को पुलिस का फर्जी आईकार्ड, एडमिट कार्ड और एक जोड़ी पुलिस वर्दी भी दी थी। तहरीर में आरोपी के सिरौली कला में रहने की जानकारी भी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये

मामले में पुलभट्टा थाने में एफआईआर संख्या 165/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319(2), 338, 338(3) और 340(2) में मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज को कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलभट्टा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 अक्टूबर 2026 को आरोपी मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी शरीफ नगर, थाना देवरनिया, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी आईकार्ड और वर्दी बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से राजस्थान पुलिस का फर्जी आईकार्ड, उत्तराखंड पुलिस का एडमिट कार्ड, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और उत्तराखंड पुलिस की एक जोड़ी वर्दी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आसपास के क्षेत्र के लोग भी उसके खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, चौकी प्रभारी बरा, कांस्टेबल चारु पंत और कांस्टेबल दीप लोहनी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119