स्याल्दे मंण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। भारतीय जनता पार्टी के आज 42 वें स्थापना दिवस को स्याल्दे भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया।
भाजपा ने आज पूरे देश में अपनी स्थापना दिवस को प्रत्येक मंण्डल व बूथ स्तर तक बडे ही जोश से मनाया।
स्याल्दे के देघाट में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने देघाट बाजार में नारेबाजी के सांथ शोभायात्रा निकाली, तथा उसके बाद खेल मैदान में पार्टी के झण्डे को फहराकर बंन्देमातरम गीत गाया तथा मिष्ठान वितरण किया। जनसंघ के जमाने के बयोबृद्ध कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। उसके बाद सामूहिक रूप से टेलीवीज़न पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सुना गया। भाजपा-मंण्डल अध्यक्ष स्याल्दे पूरन रजवार ने बताया कि भाजपा के -42 वें स्थापना दिवस को पूरे मंत्रबल में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मंण्डल के सभी बूथों पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा इसकी शुरुआत सुबह 9 बजे कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराने के सांथ किया उसके बाद नरेंद्र मोदी जी के सम्बोधन को भी सुनाने की ब्यवस्था की गई थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल