महिला की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल की कोशिश, मुकदमा दर्ज
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला की अश्लील फोटो बनाकर एक आरोपी ने उन्हें ही भेज दी। आरोपी ने इसके बाद ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मामले में महिला की तहरीर पर 26 मई को राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि महिला रिटायर सिविल सेवा अफसर परिवार से जुड़ी हैं। उन्हें बीते 24 मई को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने महिला से तत्काल उनका व्हाट्सएप चेक करने को कहा। महिला ने देखा तो आरोपी महिला की प्रोफाइल फोटो को मॉर्फ कर उसे अश्लील बनाकर भेजा हुआ था। यह देखकर महिला हैरान रह गई। उन्होंने राजपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी करनपुर क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन