शादी समारोह में डीजे के गाने के विवाद में खूनी संघर्ष, सात घायल
रुड़की। शादी समारोह में डीजे के गाने के विवाद में बच्चों में झगड़ा हो गया। उस वक्त तो मौके पर मौजूद जिम्मेदारों ने बच्चों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन शनिवार को दोनों पक्षों में फिर से खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर हजरतपुर में तीन दिन पूर्व गांव में शादी समारोह था। इस बीच डीजे पर गाना बजाने को लेकर बच्चों में मामूली कहासुनी हो गई थी। मौके पर जिम्मेदारों ने बच्चों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। आरोप है कि शनिवार को फिर से दोनों पक्ष के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए।
इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया की शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन शनिवार को दोबारा से दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें पांच से अधिक लोग घायल हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के हर संभव प्रयास पुलिस की ओर से किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग