प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व खान विभाग की टीम ने 16 स्टोन क्रेशरों का किया निरीक्षण-

खबर शेयर करें 👉

रामनगर।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम एवं खान विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामनगर एवं ग्रामीणों में स्थित कई स्टोन क्रेशरो का निरीक्षण किया। एसडीएम गौरव चटवाल, खान विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ डीके जोशी ने संयुक्त रूप से स्टोन क्रेशरो का निरीक्षण करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले क्रेशर स्वामियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम

खान विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि गोपाल चंद्र वनवासी नामक व्यक्ति द्वारा एनजीटी में रामनगर के 16 स्टोन क्रेशरो की शिकायत दर्ज की गई है जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि स्टोन क्रेशरो पर निर्धारित एनवायरमेंट के रूलस व नियमो के मानकों की अनदेखी की जा रही है तो वही पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है जिसको लेकर स्टोन क्रेशरो पर निरीक्षण की यह कार्यवाही की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119