ब्रेकिंग…अज्ञात कारणों से युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
रुद्रपुर। खटीमा की एक युवती ने टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती के किसी के दबाव में आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। वहीं युवती के परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी है। नगरपालिका क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती शनिवार को किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रास्ते से ही युवती ने परिजनों को फोन कर बताया कि वह ट्रेन के आगे कूदकर जान देने जा रही है। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, तब तक युवती ने टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन संख्या 5342 के आगे कूदकर जान दे दी।
घटना दोपहर 12.40 बजे की है। सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस टनकपुर से हरिशंकर मिश्रा और पप्पू राना ने शव को कब्जे में लिया। मामला शहर के अंदर रेलवे क्रॉसिंग मेलाघाट रोड के पास का होने के कारण मेमो खटीमा कोतवाली भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उप चिकित्सालय भेज दिया गया। मामले में कोतवाली के एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक युवती के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। परिजनों का कहना है कि कोई मामला न्यायालय में चल रहा था, जिसमें आरोपी की ओर से युवती पर दबाव बनाया जा रहा था। बताया कि मामले में जांच की जा रही है। दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी