धनतेरस और दीपावली पर हल्द्वानी में तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन -बाजार में वाहनों की नो एंट्री, रूट और पार्किंग प्लान जारी
-06 से 08 नवंबर तक सुबह 9 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी रहेगी रोक
हल्द्वानी। धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर का तीन दिवसीय यातायात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 6 से 8 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रूट डायवर्ट करने के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पुलिस के अनुसार, 6 से 8 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक हल्द्वानी शहर में सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दूध, तेल, गैस और सब्जी जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी बाईपास मार्गों का इस्तेमाल करेंगे।
रोडवेज और सिटी बसों के लिए बदले रूट
रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज, सिटी और सिडकुल की बसें टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा, तीनपानी, गौलापार रोड, नारीमन तिराहा काठगोदाम और तिकोनिया होते हुए नैनीताल बैंक तिराहे से रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें टीपी नगर तिराहे से वापस किया जाएगा।
बरेली रोड से आने वाली बसें तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा, तिकोनिया और नैनीताल बैंक तिराहे से रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें होंडा शोरूम तिराहे से वापस किया जाएगा।
कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें ऊंचापुल या लालडांठ तिराहे से डायवर्ट होकर पनचक्की, हाईडिल और तिकोनिया होते हुए रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें लालडांठ तिराहे से वापस किया जाएगा।
पर्वतीय क्षेत्र और काठगोदाम से आने वाली रोडवेज व केमू बसें नैनीताल रोड से तिकोनिया होते हुए रोडवेज एवं केमू स्टेशन पहुंचेंगी। जबकि अन्य सिटी और सिडकुल बसें कॉलटैक्स या हाईडिल तिराहे से पनचक्की और चंबल पुल होते हुए ऊंचापुल व लालडांठ रोड का इस्तेमाल करेंगी।
रोडवेज स्टेशन से रामपुर और बरेली रोड की ओर जाने वाली बसें पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया, नारीमन तिराहा और गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। कालाढूंगी रोड की बसें वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया, हाईडिल, पनचक्की, चंबल पुल और ऊंचापुल होते हुए निकलेंगी। पर्वतीय क्षेत्र की बसें तिकोनिया से नैनीताल रोड का इस्तेमाल करेंगी।
दिल्ली और अन्य स्थानों के लिए संचालित वॉल्वो बसें अपने निर्धारित स्थान से ही यात्रियों को बैठाएंगी और उतारेंगी। इनका शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
छोटे वाहनों के लिए भी बदले गए रूट
बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा पहुंचेंगे। अन्य छोटे वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से एफटीआई और आईटीआई तिराहे होते हुए मुखानी चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन गन्ना सेंटर या शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर और गौलापार रोड का इस्तेमाल करेंगे। अन्य वाहन आईटीआई तिराहे से मुखानी चौराहे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले छोटे वाहन ऊंचापुल या लालडांठ तिराहे से पनचक्की, हाईडिल और कॉलटैक्स होते हुए नारीमन तिराहे की ओर जाएंगे। अन्य वाहन मुखानी चौराहे से डायवर्ट होंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से बरेली और रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन नारीमन तिराहे से गौलापार रोड होते हुए तीनपानी पहुंचेंगे। कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहन कॉलटैक्स या हाईडिल से पनचक्की, चंबल पुल और चौफुला चौराहे होते हुए ऊंचापुल से निकलेंगे।
काठगोदाम से हल्द्वानी शहर आने वाले छोटे वाहनों को महारानी होटल तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे और पानी की टंकी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं नैनीताल बैंक तिराहे से आने वाले वाहनों को अर्बन बैंक तिराहे और जेल रोड तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
इन चौराहों से बाजार में नहीं मिलेगा प्रवेश
मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, सिटी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, ओके होटल चौराहा और ताज चौराहे से किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े या दोपहिया वाहनों को बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यहां होगी वाहनों की पार्किंग
पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। नैनीताल और कालाढूंगी रोड से आने वाले दोपहिया वाहन मिनी स्टेडियम रोड के बायीं ओर पार्क होंगे। नैनीताल रोड और रेलवे बाजार से मुख्य बाजार जाने वाले वाहन रामलीला मैदान और रेलवे स्टेशन परिसर में पार्क किए जाएंगे।
कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर, बरेली रोड से आने वाले वाहन लक्ष्मी शिशु मंदिर मंगलपड़ाव और रामपुर रोड से आने वाले वाहन एचएन इंटर कॉलेज मैदान में पार्क होंगे। बाजार के व्यापारी सरस बाजार पार्किंग और सिंधी स्वीट्स के पास स्थित मैजिक स्टैंड की पार्किंग का इस्तेमाल करेंगे।
ऑटो, ई-रिक्शा और मैजिक स्टैंड भी होंगे शिफ्ट
डायवर्जन अवधि में कालाढूंगी चौराहे और भोलानाथ के टैम्पो व ई-रिक्शा स्टैंड जेल रोड तिराहे से संचालित होंगे। ओके होटल के दोनों ऑटो स्टैंड बर्फ वाली गली से चलेंगे।
सिंधी स्वीट्स मैजिक स्टैंड और सरगम ऑटो स्टैंड को एचएन इंटर कॉलेज रामपुर रोड में स्थानांतरित किया जाएगा। मंगलपड़ाव के दोनों ऑटो स्टैंड तथा विक्रम और मैजिक स्टैंड लक्ष्मी शिशु मंदिर से आगे सड़क के बायीं ओर संचालित होंगे।
पुलिस ने धनतेरस और दीपावली पर बाजार आने वाले लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और जाम से बचने के लिए डायवर्जन प्लान के अनुसार आवागमन करने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे
उत्तराखंड : 17 दिन से लापता अधिवक्ता परिहार का खाई में मिला शव
UKnews-जमीन विवाद में चाचा पर फायरिंग करने वाला भतीजा गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद