ब्रेकिंग…होली की मस्ती में डीजे डांस के दौरान हुए विवाद में एक की मौत
काशीपुर। होली की मस्ती उस समय मातम में बदल गयी, जब पर डांस के दौरान हुए विवाद में युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। उसके बाद मृतक के परिजन और आसपास के रहने वाले लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना आईटीआई थाना क्षेत्र खड़कपुर देवीपुरा की है, यहां कुछ युवक होली की मस्ती में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक उसकी चाची का लड़का नरेश होली में मिलने आया था। इसी दौरान नरेश पास ही में डीजे पर डांस करने चला गया। वहां दो पक्षों में झगड़ा होने पर नरेश बीच बचाव करवाने लगा, बताया जा रहा है कि इसके बाद वह सभी लोग नरेश से ही उलझ पड़े और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान नरेश पुत्र चंद्रपाल निवासी खड़कपुर देवीपुरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल नरेश को तत्काल उपचार के लिये पहले राजकीय चिकित्सालय काशीपुर ले जाया गया, वहां उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे मुरादाबाद ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर सीओ वंदना वर्मा भी मौके पर पहुंच गई, काफी देर तक आक्रोशित लोग हंगामा करते रहे, जिस वजह से पुलिस व लोगों के मध्य कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने बमुश्किल आक्रोशित लोगों को शांत कराया
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि इस हत्या के मामले में पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी