धौलछीना में हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग मनाई गई होली
धौलछीना (अल्मोड़ा)। रंगों का पर्व होली का त्यौहार बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उत्साह के साथ शांतिपूर्वक ढंग से मनाया गया। छलड़ी पर लोगों ने घर-घर जाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों और महिलाओं में छरड़ी को लेकर विशेष उत्साह दिखा। ढोल मंजीरा के साथ पहुंची होली आर्यों की टोलियां ने घर-घर जाकर होली गीतों की शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। होली गीतों पर जमकर डांस भी हुआ। महिलाओं और बच्चों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने जमकर होली खेली।

धौलछीना में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम में पुलिस के जवानों तथा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने भी शिरकत की और ग्रामीणों व व्यापारियों को बधाई दी। इसके पश्चात होल्यारों ने आज की होरी नौ गै छै फागुन ऊनो के गै छै होली गाकर होली को विदाई दी। शाम के समय होली का भंडारा आयोजित किया गया जिसमें बच्चों महिलाओं तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न