ब्रेकिंग…गुलदार ने किया महिला पर हमला, लोग भयभीत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुलदार की दहशत से लोग भयभीत हैं। आज सुबह गुलदार ने घर के आंगन में काम कर रही महिला पर हमला कर दिया। परिजन उसको अस्पताल लाये। यहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। घटना चौखुटिया ब्लॉक के खीड़ा गांव की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


यहां पर बुधवार तड़के खीड़ा निवासी प्रेमा देवी पत्नी भुबन सिंह घर के आंगन में काम कर रही थी। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। घर के लोगों की आवाज सुन गुलदार भागा। इसके बाद घायल प्रेमा देवी को घर के लोग 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाये। यहां पर उसका उपचार किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पैर और हाथ मे घाव हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119