एसएमसी और एसएमडीसी का प्रशिक्षण संपन्न

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सारकोट ताकुला में एसएमसी और एसएमडीसी का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। जिसमें 12 एसएमसी ने भागीदारी करी। संदर्भदाता के रूप में भुवन सिंह सिराडी व ज्योति पांडे ने एसएमसी के सदस्यों को एसएमसी के कार्यों, रचना व विद्यालय में उनकी भूमिका तथा साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं व छात्रवृत्तियों से परिचित कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गोरापड़ाव डकैती कांड में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई -एक और आरोपी गिरफ्तार

प्रशिक्षण में आपदा न्यूनीकरण, बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा समग्र शिक्षा, निपुण भारत आदि जैसे कार्यक्रमों को एसएमसी के सदस्यों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम की नोडल व विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा आर्या अनीता बिष्ट, अंजू जोशी, निशा बिष्ट भगवती पंत, चंपा डंगवाल, भागीरथी लसपाल ,गगन साहनी, आशा पंत ,हंसा वर्मा ,संजय वर्मा, उपेंद्र सिंह व कंचन जोशी आदि मौजूद थे ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119