शादी के एक हफ्ते बाद ही नगदी और गहने लेकर दुल्हन फरार
हरिद्वार। लक्सर वार्ड 11 निवासी व्यक्ति के दो बच्चों में बेटी शादीशुदा है, जबकि 21 वर्षीय बेटा कुंवारा था। अप्रैल 2024 में सोशल मीडिया पर बरेली की निशा से उसका परिचय हुआ। दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे। इस दौरान दोनों दो-तीन बार हरिद्वार में मिले। बाद में उनमें शादी की बात चली।
युवती का कहना था कि उसके मां-पिता तैयार नहीं हैं, फिर भी वह शादी करेगी। हफ्ते भर पहले युवती हरिद्वार आई जहां दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवक उसे अपने घर लाया और उसके माता-पिता ने युवती को बहु मानकर रख लिया। युवती ने एक हफ्ते में पति और सास ससुर की सेवा कर उनका विश्वास जीत लिया। बुधवार रात उसने तीनों को खाना खिलाया। आरोप है उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग