किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया है । 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ब्लाक क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि उसने साल पहले यानी 2023 में मकान बनवाया था। तब वह अपने पड़ोसी के मकान में किराए पर रह रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पड़ोसी का भांजा मो. शहजाद निवासी ग्राम डिलारी (मुरादाबाद) अपने मामा के घर आता जाता था। तभी उसकी 13 वर्षीय बेटी की उनसे जान पहचान हो गई। तीन-चार दिन पूर्व उसकी बेटी ननिहाल गई थी। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी। पूछताछ पर किशोरी ने बताया कि जब वह किराए पर रहते थे तो मो. शहजाद ने उसकी मर्जी के विरुद्ध कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119