किच्छा में दादी के साथ घास काटने गए भाई-बहन गौला नदी में डूबे, दोनों की मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दादी के साथ घास काटने गए दो बच्चे गौला नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने बालिका का शव नदी से बाहर निकाल लिया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। बच्ची का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट

शनिवार दोपहर फरमुदन पत्नी लतीफ अहमद निवासी सिरोली कला अपने पोते साद ( 8 वर्ष) पोती अनम (9 वर्ष) व धेवते अरमान व अयान के साथ घास काटने आयी थी। फरमुदन नदी किनारे घास काटने लगी। चारो बच्चे गोला नदी में नहाने लगे। इसी दौरान नदी किनारे पानी कम होने साद ओर अनम नदी में अंदर चले गए। इसी दौरान खनन के गहरे गड्ढे में दोनों बच्चे डूब गए। जिस पर पीछे आ रहे अरमान ओर अयान ने शोर मचा दिया। उन्होंने भाग कर दादी को सूचना दी। इसके बाद सिरोली कला के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने एक घंटे की कड़ी मशक़त के बाद अनम का शव बाहर बाहर निकाल लिए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दूसरे बच्चे की तलाश में लोग लगे है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119