युवती से रंगदारी मांगने व अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। युवती से रंगदारी मांगने व अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गौटिया निवासी आमिर अली उसको अक्सर रास्ते में रोककर परेशान करता है। उसका पीछा करके अपने साथ चलने को कहता है तथा जान से मारने की धमकी देता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

परिवार के अन्य सदस्यों व दोस्तों से उसके सम्बंध में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी देता है। दूसरे युवक से रिश्ता नहीं तोड़ा तो उसे गोली मार दूंगा और उसके घर पर परिवार को धमकी देता है और उनके फोन पर कॉल, मैसेज करता है। जब उसने युवक को इस प्रकार की हरकत करने से मना किया तो दो लाख रुपये की मांग करने लगा और न देने पर इज्जत उछाल देने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आमिर अली के खिलाफ धारा 386, 341, 354डी, 504 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119