बाजपुर में कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत
बाजपुर में गुरुवार रात कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय गणेश पुत्र कर्म सिंह और 36 वर्षीय रविंद्र पुत्र कुंदन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक बन्नाखेड़ा रोड स्थित एक सरिया फैक्ट्री से काम कर देर रात बाइक से घर जा रहे थे, तभी एलएससी स्टोन क्रेशर के समीप सामने से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गणेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि रविंद्र की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक विवेक वर्मा निवासी कानपुर को हिरासत में ले लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अल्मोड़ा के दशहरे में रावण परिवार का शक्ति प्रदर्शन -18 से बढ़कर 23 हुए पुतले, चार साल बाद लौटा अहिरावण
UK-सरयू के उफनते बहाव में समाया जम्मू-कश्मीर का युवक -पुलिस-NDRF ने मौत के मुंह से निकाला
महामंडलेश्वर सोमेश्वर महाराज ने किया श्री हरि ओम ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ