ओएनजीसी कर्मी समेत दो लोग स्मैक के साथ पकड़े

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजपुर पुलिस ने ओएनजीसी के संविदा कर्मी समेत दो लोगों 32 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को राजपुर क्षेत्र में विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहन और संदिग्ध लोगों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक स्कूटर पर सवार दो लोग शहर के विभिन्न इलाकों में स्मैक की तस्करी के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने चैकिंग करते हुए आईटी पार्क गेट धोरण रोड से एक स्कूटी पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

आरोपियों की पहचान पुष्पित शुक्ला पुत्र ओमप्रकाश शुक्ला निवासी बादशाहपुर जौनपुर यूपी और नीरज सिंह पुत्र सोमराज सिंह निवासी कटकोट थाना रानीपोखरी के रूप में हुई। भट्ट ने बताया कि नीरज ओएनजीसी में संविदा पर काम करता है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो काफी समय से देहरादून में स्मैक तस्करी का काम कर रहे हैं। वो मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार आदि जगहों से स्मैक खरीदकर लाते हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119