आरतोला के पास नशे में कार दौड़ाकर टैक्सी को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार, नकली रिवाल्वर जब्त
नशे में कार दौड़ाकर टैक्सी को टक्कर मारने वाले कार चालक को थाना दन्या पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को थाना दन्या पुलिस को सूचना मिली कि आरतोला के पास एक कार चालक ने टैक्सी बोलेरो को टक्कर मार दी है और रिवाल्वर दिखाकर लोगों को डरा रहा है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चला रहे चालक ललित मोहन वर्मा, निवासी दन्या को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मिली असली जैसी दिखने वाली रिवाल्वर की जांच करने पर वह एयर रिवाल्वर पाई गई। पुलिस ने वाहन और एयर रिवाल्वर को सीज कर लिया है। एयर रिवाल्वर के स्रोत और उपयोग को लेकर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध