खाना बनाते रानीखेत निवासी महिला को सांप ने डसा -हल्द्वानी एसटीएच में मौत
हल्द्वानी। घर में खाना बना रही एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में लाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। रविवार बीती रात्रि महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार विशालकोट रानीखेत निवासी 35 वर्षीय ज्योत्सना देवी बीते 7 अगस्त को घर में खाना बना रही थी। तभी खाना बनते समय ज्योत्सना को एक सांप ने डस दिया। सांप के डसने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में अल्मोड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। बीती रात्रि उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध