मोबाइल को लेकर भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता के वेस्ट राजीवनगर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर बड़े भाई के टोकने से आहत आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। स्वजन उसे आनन-फानन में हल्द्वानी स्थित डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, वेस्ट राजीवनगर निवासी राशि सक्सेना आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार शाम वह मोबाइल फोन इस्तेमाल करने में व्यस्त थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके बड़े भाई ने उसे हमेशा मोबाइल में लगे रहने को लेकर टोका था। इसके बाद मंगलवार रात राशि ने घर में पंखे से फंदा लगा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड बनेगा मेडिकल एजुकेशन हब -पांच साल में शुरू हुए तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज

घटना का पता चलने पर स्वजन उसे तत्काल हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह हल्द्वानी की मोर्चरी में शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही थी। किशोरी की असमय मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119