कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज-
रामनगर।कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रणवीर सिंह भंण्डारी हाल निवासी ग्राम गौजानी स्थायी निवासी ग्राम सासों पोस्ट मॉसौ थैलीसैण पौडी गढवाल ने तहरीर मैं बताया कि पिछले साल रामनगर निवासी चार लोगों द्वारा लाखों रुपये लेकर मकान खरीदने की बात हुई थीं लेकिन वह लोग मुकर गए और फोन भी उठाना बन्द कर दिया।
उन्होंने इस बात की शिकायत सितंबर में कोतवाली पुलिस से भी की थी उन्होंने बताया कि रामनगर कोर्ट के आदेश पर शमीम पत्नी मौहम्मद राशिद सैफी निवासी-पुरानी आबकारी बम्बाघेर नीमा बिष्ट पत्नी नन्दन सिंह जलाल पुत्री किशन सिंह बिष्ट हाल निवासी ग्राम ढेला पो0ओ0 ढेला पुलिस चौकी ढेला ललित मोहन बिष्ट पुत्र किशन सिंह बिष्ट हाल निवासी ग्राम ढेला पो0ओ0 ढेला पुलिस चौकी ढेला मोहम्मद राशिद सैफी पुत्र सगीर अहमद निवासी पुरानी आबकारी बम्बाघेर द्वारा धोखाधडी से मकान बेचने के नाम पर 29 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी की और मकान भी नहीं दिया और लिये गये रुपये भी वापस नहीं किए।पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी