स्कूटी से स्मैक तस्करी कर रही दो महिलाएं 13.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार-
हल्द्वानी। राजपुरा चौकी पुलिस ने स्कूटी से स्मैक तस्करी कर रही दो महिलाओं को 13.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस ने एक युवक को 3.15 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
महिला दरोगा नीतू सिंह ने बताया कि बीते गश्त के दौरान वार्ड 13 तिराहे पर एक स्कूटी बिना नम्बर प्लेट की खड़ी थी, उस पर दो महिलाएं बैठी हुई थी। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगी। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पूजा व सरगम, निवासी वार्ड 13 राजपुरा बताया। तलाशी में उनके कब्जे से 13.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर स्कूटी सीज कर दी है। महिलाएं स्कूटी से स्मैक की सप्लाई करती थी। वहीं वनभूलपुरा थाना पुलिस ने राजेश साहू उर्फ लाला छंगा निवासी शिव मंदिर वार्ड 12 राजपुरा को 3.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी