मां-बेटियों से घर में घुसकर मारपीट, चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघनीवाला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उसकी बेटियों के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शमिला पत्नी गुलजार, निवासी सिंघनीवाला ने सहसपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 14 अक्टूबर को वह अपनी बेटियों के साथ घर के अंदर अपने घरेलू कामकाज निपटा रही थी। तभी सादिक, शाकिर, शहबाज और अर्वेश पंडित उनके घर में घुस गए। जहां आरोपियों ने उसके और उसकी बेटियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनको बुरी तरह से पीटा। शोरा शराबा मचाने पर जब गांव के लोगों को पता चला तब आरोपी भाग निकले।
बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। तहरीर में महिला ने कहा कि आरोपियों से उसको और उसके परिवार के लिए खतरा हो गया है। आरोपी उनकी जान के दुश्मन बने हैं और कभी भी कोई बड़ा हादसा कर सकते हैं। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कर दिया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत