कोरियर डिलीवरी का झांसा देकर ठगे एक लाख

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कोरियर डिलीवर करने के लिए गलत पता होने का झांसा देकर एक लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान के मुताबिक जाखन के रहने वाले विजय कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि उनका कोरियर अमृतसर से ब्लूडार्ट से भेजा गया। बीते चार दिसंबर को सामान भेजा गया और नौ तारीख को एसएमएस से सूचना मिली की पता गलत है। मेल पर शिकायत की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी

रविवार 17 दिसंबर को सुबह एक कॉल आई। फोन पर बात करने वाले ने खुद को कुरियर कंपनी का कर्मी बताया। व्हाट्सएप पर कस्टमर एपीके फाइल भेजी। जिस पर पांच रुपये भेजने पर पते की डिटेल अपडेट करने को कहा गया। बताया कि 18 दिसंबर को कोरियर मिल जाएगा। इसके बाद 20 दिसम्बर को एसएमएस आया। पता चला कि अकाउन्ट से 99,999 रुपये निकाल लिये गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119