पिथौरागढ़ ग्रुप ऑफ़ इसंटीट्यूशन्स (PGI) बुंगाछीना में चलाया स्वच्छता अभियान
पिथौरागढ़ में आज दिनांक 23 मई 2023 को समस्त विभाग के छात्रों एवं प्राध्यापको द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसकी शुरुआत छात्रो व प्राध्यापको द्वारा जागरूकता रैली व नारों के साथ किया गया। इसके बाद समस्त छात्रो ने बुंगाछीना के आस पास के इलाको मे प्लास्टिक व कूड़ा- कचरें की सफ़ाई की। साथ ही हानिकारक खरपतवारो का भी सफाया किया। इस अभियान का मुख्य उद्धेश्य छात्रों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक करना व अपने आस पास के वातावरण को साफ रखने के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से उनको अवगत करना था।
इस बात की महत्ता जानना अत्यधिक आवश्यक है कि मनुष्य के जीवन के लिए उपयोगी साधनों की उपलब्धता पर्यावरण से ही सम्भव है, अस्वच्छ वातावरण में रोगाणु जन्म लेते हैं जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। यह जानना बहुत जरूरी है कि व्यक्ति और समुदाय के स्वास्थ्य की वृद्धि और रोगों की रोकथाम के लिए पर्यावरणीय स्वच्छता अत्यन्त आवश्यक है। संस्थान मे कराई जाने वाली ये गतिविधियाँ छात्रों मे पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को बनाये रखेगी और उन्हें अपनी पाठ्यपुस्तकों के बाहर की दुनिया की खोज करने में निश्चित रूप से सहायता करेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग