धोखा…शादी डॉट कॉम प्रोफाइल पर अपने आप को दिखाया नेवर मैरिड-शादी के दस दिन पहले युवक को पता चला पहले से तलाकशुदा, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी। शहर में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जहां एक लड़की ने शादी डॉट कॉम प्रोफाइल पर अपने आप को नेवर मैरिड दिखाकर युवक से शादी तय कर ली। बारात से 10 दिन पहले युवक को पता लगा कि उसकी होने वाली पत्नी पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद युवक के होश उड़ गए। युवक ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी कर शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के निलियम कॉलोनी निवासी एक युवक ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि मनीषा जोशी नाम की एक लड़की ने शादी डॉट कॉम पर शादी का प्रोफाइल भेजा। जहां उसने अपने आपको नेवर मैरिड बताया था। जिस पर दोनों परिवारों से शादी के बावत कई बार मुलाकात हुई। इस दौरान परिवार वालों ने बताया कि मनीषा अभी तक पढ़ाई में व्यस्त रही, लड़का ढूंढने का समय ही नहीं मिल पाया। अचानक 19 जनवरी को लड़की के पिता ने शादी की एकतरफा तिथि तीन मई घोषित कर दी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए। इस दौरान बैंक्वेट हाल बुक कराकर गहने व कपड़ों की खरीदारी कर ली गई। बैंड-बाजा, होटल रूम, कैटरिंग की भी बुकिंग हो गई, जिसमें करीब आठ लाख रुपये खर्च हो गए। यहां तक की रिश्तेदारों और परिचितों को कार्ड भी बांट दिए गए। 25 अप्रैल को पता चला कि मनीषा पहले से शादीशुदा है और 18 मार्च 2023 का इसका तलाक भी हुआ है। इस तरह की जानकारी मिलते ही उसे मानसिक आघात पहुंचा फिर शादी तोडऩी पड़ी। आरोप है कि शादी के लिए मना करते ही मनीषा ने आत्महत्या कर उसके परिवार के लोगों को फंसाने की धमकी दे डाली और मुकदमा दर्ज न कराने के बदले में उसने 30 लाख रुपये भी मांगे। पीडि़त का कहना है कि मनीषा किसी की पत्नी होते हुए फिर से शादी करना चाहती थी या लूट का इरादा रखती थी, इसकी जांच होनी चाहिए।
पीडि़त की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने लड़की और उसके पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर होने वाली दुल्हन मनीषा जोशी, उसके पिता, मां चाचा, बड़ी बहन के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग