सीएम धामी ने न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता मंदिर चितई में पहुंचकर पूजा अर्चना
अल्मोड़ा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता मंदिर (चितई) में पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की मंगल कामनाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। उन्होंने चार धाम यात्रा के सफल एवं निर्विध्न रूप से संचालन हेतु न्यायप्रिय देवता गोल्ज्यू देवता से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मंदिर में घंटी एवं पत्र भी चढ़ाया।
इस दौरान सांसद श्री अजय टम्टा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी श्री कैलाश शर्मा, डीसीबी चेयरमैन श्री ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रवि रौतेला समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग