अल्मोड़ा के पांच इंस्पेक्टर के तबादले, पांच को मिली नई तैनाती
अल्मोड़ा। डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने एक साथ 16 इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। इनमें से पांच इंस्पेक्टर अल्मोड़ा जिले के शामिल हैं। जबकि, पांच को जिले में नई तैनाती मिली है। इस्पेक्टर्स को तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी कार्यालय की ओर से इंस्पेक्टर के तबादलों की सूची जारी की गई है।
सूची के मुताबिक अल्मोड़ा कोतवाली के एसओ रहे अरुण कुमार को पिथौरागढ़ भेजा गया है। वहीं, इंस्पेक्टर राजेश कुमार और नासिर हुसैन को भी पिथौरागढ़ तैनाती मिली है। इसके अलावा श्वेता अधिकारी को अजय लाल साह को बागेश्वर में तैनाती दी गई है। डीआईजी ने जिले में पांच इंस्पेक्टर भेजे भी हैं। इनमें उधमसिंह नगर से जगदीश सिह देउपा और बसंती आर्य शामिल हैं। इसके अलावा बागेश्वर से राजेंद्र सिंह रावत व त्रिलोक राम और पिथौरागढ़ से हिमांशु पंत को अल्मोड़ा भेजा गया है। डीआईजी ने सभी इंस्पेक्टर्स को तत्काल तय जिले में तैनाती लेने के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि सभी तबादले लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिए गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा