बिग ब्रेकिंग… रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार
हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के एसआई को रिश्वत लेने पर गिरफ्तार कर लिया गे है। सीबीआई देहरादून की टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के एसआई दिनेश मीणा को चालक से दो हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी एसआई से घंटों पूछताछ की गई।
आरोपी एसआई को पूछताछ के बाद गुरुवार को देहरादून कोर्ट में पेश किया जाएगा। देहरादून सीबीआई की 8 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने यह कार्रवाई की। पिछले माह भी ईपीएफओ दफ्तर हल्द्वानी के क्लर्क को सीबीआई देहरादून की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम