जागेश्वर धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। श्रावण माह के तीसरे सोमवार जागेश्वर धाम में बारिश के बीच सैकड़ों भक्तों ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जागेश्वर क्षेत्र बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा। वहीं, आरतोला पार्किंग फुल होने के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-हकीम के इलाज के दौरान महिला की मौत -गैर इरादतन हत्या के आरोपी पहलवान नईम गिरफ्तार


सोमवार सुबह से ही जागेश्वर धाम में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। करीब पांच बजे तक मंदिर में पूजा करने वालों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। लंबे इंतजार के बाद लोगों ने जागेश्वर बाबा की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119