साइबर ठगों ने वीडियो कॉल पर सीबीआई बनकर ठगे 7.57 लाख
देहरादून। साइबर ठगों ने वीडियो कॉल पर सीबीआई अफसर बनकर एक व्यक्ति 7.57 लाख रुपये ठग लिए। व्हाट्सएप ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। मामले में उनकी तहरीर पर डालनवाला थाना पुलिस ने साइबर ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि ईसी रोड निवासी रुद्र सेन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया गया है। कहा कि तीन जुलाई को दोपहर में उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को टेलीकॉल विभाग से बताया। कहा कि उनका मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उपयोग किया जा रहा है। जो धोखाधड़ी कर रहा है। इसके बाद वीडियो कॉल पर सीबीआई अफसर बताते हुए एक व्यक्ति बात कराई।
उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। डराया कि उनके दस्तावेजों पर दिल्ली की तिलकनगर शाखा में खाता खोला गया। उसमें ठगी की रकम जमा हुई है। पीड़ित तब घबरा गए जब आरोपियों ने कई नोटिस के फोटो भेजे। यह नोटिस सीबीआई और आरबीआई की तरफ से रुद्र सेन के नाम जारी थे। आरोपियों ने इसके बाद खाते की सत्यापन की बात कहते हुए झांसे में लेकर उसने 7.57 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम जमा करते वक्त गैंग के एक आरोपी ने पीड़ित की पत्नी को भी दो घंटे तक फोन पर उलझाए रखा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा