घर से कॉलेज को निकली दो छात्राएं लापता, गुमशुदगी दर्ज
हल्द्वानी। अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत दो छात्राएं लापता हो गई। पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर का है। लापता छात्रा कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची, इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की,लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पूरे मामले में छात्र की गायब होने की मामला दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है, जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
वही काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्र भी लापता हो गई है, बताया जा रहा है कि 19 जुलाई को छात्रा कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची। काठगोदाम थाना पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार